आठ प्रमुख उद्योगों का सूचकांक जुलाई, 2021 की तुलना में 4.5 प्रतिशत बढ़ा
- आठ प्रमुख उद्योगों का संयुक्त सूचकांक जुलाई 2021 के सूचकांक की तुलना में 4.5 प्रतिशत (अनंतिम) बढ़ा। कोयला, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, बिजली और सीमेंट उद्योगों का उत्पादन जुलाई 2022 में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में बढ़ा है।
- आठ प्रमुख उद्योगों में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में शामिल मदों के भारांक का 40.27 प्रतिशत शामिल रहता है।
आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक का सारांश नीचे दिया गया है:
- कोयला (भारांक : 10.3 प्रतिशत)- जुलाई 2021 की तुलना में जुलाई 2022 के दौरान कोयला उत्पादन 11.4 प्रतिशत बढ़ा।
- कच्चे तेल-(भारांक: 8.98 प्रतिशत): कच्चे तेल का उत्पादन जुलाई, 2022 में जुलाई, 2021 की तुलना में 3.8 प्रतिशत कम हुआ।
- प्राकृतिक गैस – (भारांक: 6.88 प्रतिशत): जुलाई, 2022 में जुलाई, 2021 की तुलना में 0.3 प्रतिशत कम हो गया।
- पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पाद– (भारांक: 28.04 प्रतिशत): जुलाई, 2022 में जुलाई, 2021 की तुलना में 6.2 प्रतिशत बढ़ा।
- उर्वरक– उत्पादन (भारांक: 2.63 प्रतिशत): जुलाई, 2022 में जुलाई, 2021 की तुलना में 6.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
- इस्पात उत्पादन (भारांक: 17.92 प्रतिशत): जुलाई, 2022 में जुलाई, 2021 की तुलना में 5.7 प्रतिशत बढ़ा।
- सीमेंट उत्पादन (भारांक: 5.37 प्रतिशत): जुलाई, 2022 में जुलाई, 2021 की तुलना में 2.1 प्रतिशत बढ़ा।
- बिजली उत्पादन (भारांक: 19.85 प्रतिशत): जुलाई, 2021 में जुलाई, 2022 में 2.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
Note: यह सूचना प्री में एवं मेंस के GS -3, के “बुनियादी ढांचा” वाले पाठ्यक्रम से जुड़ा हुआ है।