औद्योगिक परियोजनाओं में बढ़ी है यूपी व राजस्थान की हिस्सेदारी
- कोरोना काल के बाद देश में लगने वाली औद्योगिक परियोजनाओं में कभी बीमारू राज्य के तौर पर बदनाम देश के कुछ राज्यों की हिस्सेदारी काफी तेजी से बढ़ी है। खास तौर पर राजस्थान और उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी।
- इसके पीछे कई वजहें हो सकती हैं लेकिन जो आंकड़े सामने आए हैं उससे साफ है कि वर्ष 2021-22 में देश में लगने वाली कुल औद्योगिक परियोजनाओं में इन दोनों राज्यों की संयुक्त हिस्सेदारी एक चौथाई से ज्यादा है।
- यह आंकड़ा RBI की तरफ से देश में सभी राज्यों में बैंकों और वित्तीय संस्थानों से कर्ज लेकर लगाए जाने वाली परियोजनाओं के आधार पर जारी किया गया है।
- बता दें कि खराब आर्थिक प्रगति और सामाजिक विकास के रिकॉर्ड को देखते हुए कुछ अर्थविदों ने बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान को बीमारू राज्य का दर्जा दे रखा है।
- RBI का यह डाटा पिछले 10 वर्षो में देश में लगने वाली परियोजनाओं की काफी दिलचस्प तस्वीर पेश करता है। दस वर्ष पहले अधिकांश नई औद्योगिक परियोजनाएं ओडिशा (27 प्रतिशत), पंजाब (11 प्रतिशत), महाराष्ट्र (10.7 प्रतिशत) में लगाई जा रही थीं।
Note: यह सूचना प्री में एवं मेंस के GS -3, के “आर्थिक विकास” वाले पाठ्यक्रम से जुड़ा हुआ है।