केंद्रीय पूल के तहत धान एवं गेहूं की खरीद
- विभिन्न राज्यों/ केन्द्र शासित प्रदेशों में खरीफ विपणन सीजन (केएमएस) 2021-22 के दौरान केंद्रीय पूल के तहत 30 अगस्त 2022 तक, 881.30 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।
- इससे 1,72,734.69 करोड़ रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य के जरिए लगभग 130.65 लाख किसानों को लाभ हुआ है।
- रबी विपणन सीजन 2022-23 के दौरान, 30 अगस्त 2022 तक 187.92 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है।
- इससे 37,866.13 करोड़ रुपये के न्यूनतम समर्थन मूल्य के जरिए लगभग 17.83 लाख किसानों को लाभ हुआ है।
Note: यह सूचना प्री में एवं मेंस के GS -3, के “सार्वजनिक वितरण प्रणाली, बफर स्टॉक और खाद्य सुरक्षा के मुद्दे;” वाले पाठ्यक्रम से जुड़ा हुआ है।