केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप एस. पुरी की इटली यात्रा
- केन्द्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस तथा आवासन और शहरी कार्य मंत्री श्री हरदीप एस. पुरी गैस्टेक मिलान-2022 में भाग लेने के लिए 5 से 7 सितंबर 2022 तक मिलान, इटली में एक आधिकारिक और व्यावसायिक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे है।
- कम कार्बन उत्सर्जन वाले ईंधन, एलएनजी पर केन्द्रित गैसटेक, दुनिया की सबसे बड़ा सम्मलेन है, जिसमें विभिन्न देशों के मंत्री और सीईओ उभरते ऊर्जा परिदृश्य पर चर्चा करेंगे; महामारी के बाद आर्थिक सुधार का आकलन करेंगे और वर्त्तमान ऊर्जा स्रोतों के स्थान पर न्यायोचित ऊर्जा स्रोतों को अपनाने के लिए आगे का मार्ग तय करेंगे।
- श्री पुरी “केंद्रबिंदु भारत: भारत के ऊर्जा बाज़ार को मजबूती देना – एक सतत भविष्य के लिए नए रास्ते“ पैनल चर्चा की अध्यक्षता करेंगे।
- भारत ऊर्जा सप्ताह का शुभारंभ भी करेंगे: वहीं, इस दौरान पुरी अगले साल भारत के बेंगलुरू में आयोजित होने वाले मंत्रालय के प्रमुख कार्यक्रम, भारत ऊर्जा सप्ताह का शुभारंभ करेंगे। यह कार्यक्रम 5 फरवरी से 8 फरवरी 2023 तक आयोजित किया जाएगा।
Note: यह सूचना प्री में एवं मेंस के GS -3, के “भारतीय अर्थव्यवस्था के बुनियादी ढांचा: ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण” वाले पाठ्यक्रम से जुड़ा हुआ है।