Register For UPSC IAS New Batch

खारा पानी लालटेन

For Latest Updates, Current Affairs & Knowledgeable Content.

खारा पानी लालटेन

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने भारत के पहले खारे पानी के लालटेन का अनावरण किया जो विशेष रूप से डिजाइन किए एलईडी लैंप को बिजली देने के लिए समुद्र के पानी का उपयोग करता है। भारत के पहले खारे पानी के लालटेन का नाम रोशनी रखा गया है।

यह लालटेन समुद्र के खारे पानी से रोशनी करेगी। इस लालटेन में एलईडी लैंप को जलाने के लिए समुद्र के पानी का इस्तेमाल किया जाएगा। जो विशेष तरीके से तैयार किए इलेक्ट्रोड के बीच इलेक्ट्रोलाइट के तौर पर काम करता है। इस लालटेन को तैयार करने का काम कोस्टल रिसर्च वेसल सागर निरीक्षण के दौरान किया गया है। यह लालटेन गरीबों और जरूरतमंदों के लिए काफी बेहतर साबित होगी। मछुआरों और समुद्र किनारे रहने वाले लोगों को इस लालटेन से काफी फायदा होगा।

यह लालटेन देशभर में एलईडी बल्ब के वितरण के लिए 2015 में शुरू की गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उजाला योजना को भी बढ़ावा देगी। उन्होंने कहा कि यह न केवल किफायती है, बल्कि इसका संचालन भी बहुत आसान है।

SOURCE- www.amarujala.com/

PAPER-G.S.3

Call Now Button