पंजीकृत गैर–मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों, एनजीओ के खिलाफ देशभर में आयकर विभाग की छापेमारी
- आयकर विभाग ने हाल ही में पंजीकृत गैर–मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की संदिग्ध ‘फंडिंग’, एफसीआरए के उल्लंघन और कथित कर चोरी से जुड़े अलग-अलग मामलों में कई राज्यों में छापेमारी की।
- आयकर विभाग द्वारा एक साथ गुजरात, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा और कुछ अन्य राज्यों में 110 से ज्यादा परिसरों पर छापे मारे गये।
- अवैध तरीके से अर्जित धन को राजनीतिक दलों को देने के कुछ मामलों की भी इस दौरान जांच की जा रही है।
- ऐसा माना जा रहा है कि निर्वाचन आयोग की सिफारिश पर विभाग द्वारा अचानक यह कार्रवाई की गई।
- आयोग ने हाल ही में भौतिक सत्यापन के बाद 198 संगठनों को पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की सूची से हटा दिया था।
- निर्वाचन आयोग ने घोषणा की थी कि वह 2,100 से अधिक पंजीकृत गैर–मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है, जो नियमों और चुनाव संबंधी कानूनों का उल्लंघन कर रहे हैं। इसमें कोष संबंधी जानकारी नहीं देना, चंदा देने वालों के पते और पदाधिकारियों के नाम को जारी ना करना शामिल है। कुछ दल ‘‘गंभीर’’ वित्तीय गड़बड़ी में भी संलिप्त पाए गए हैं।
गैर सरकारी संगठनों पर भी छापा:
- आयकर विभाग ने कुछ गैर सरकारी संगठनों पर भी छापा मारा, जिनमें दिल्ली स्थित थिंक-टैंक ‘सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च’ (सीपीआर) और वैश्विक एनजीओ ऑक्सफैम, और बेंगलुरु की इंडिपेंडेंट एंड पब्लिक स्पिरिट मीडिया फाउंडेशन भी शामिल है।
- विदेशों से धन प्राप्त करने से संबंधित कानून एफसीआरए (विदेशी चंदा नियमन अधिनियम) के उल्लंघन को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
- आयकर विभाग ने और तीन एनजीओ और परमार्थ संस्थाओं के खिलाफ औचक कार्रवाई की है।
- ऑक्सफैम इंडिया, सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च और अन्य की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।
Note: यह सूचना मेंस के GS -2, के “औपचारिक/अनौपचारिक संघ और राजनीति में उनकी भूमिका” वाले पाठ्यक्रम से जुड़ा हुआ है।