Register For UPSC IAS New Batch

वित्त वर्ष 2022-23 में जुलाई 2022 तक भारत सरकार के खातों की मासिक समीक्षा

For Latest Updates, Current Affairs & Knowledgeable Content.

वित्त वर्ष 2022-23 में जुलाई 2022 तक भारत सरकार के खातों की मासिक समीक्षा

  • भारत सरकार के जुलाई, 2022 तक के मासिक खाते को समेकित कर संबंधित रिपोर्ट प्रकाशित कर दी गई हैं। मुख्य बातें नीचे दी गई हैं:-
    • भारत सरकार को जुलाई, 2022 तक 7,85,914 करोड़ रुपये (कुल प्राप्तियों के संबंधित बीई 2022-23 का 4%) प्राप्त हुए हैं, जिनमें 6,66,212 करोड़ रुपये का कर राजस्व (केंद्र को विशुद्ध रूप से प्राप्‍त), 89,583 करोड़ रुपये का गैर-कर राजस्व और 30,119 करोड़ रुपये की गैर-ऋण पूंजीगत प्राप्तियां शामिल हैं।
    • जुलाई, 2022 तक भारत सरकार द्वारा करों में हिस्सेदारी के अंतरण के रूप में राज्य सरकारों को 2,01,108 करोड़ रुपये का अंतरण किया गया है जो पिछले वर्ष की तुलना में 36,044 करोड़ रुपये अधिक है।
    • भारत सरकार द्वारा किया गया कुल व्यय 11,26,745 करोड़ रुपये (संबंधित बजट अनुमान 2022-23 का 6%) का है।
    • इसमें से 9,18,075 करोड़ रुपये राजस्व खाते से संबंधित हैं और 2,08,670 करोड़ रुपये पूंजी खाते से संबंधित हैं।
    • कुल राजस्व व्यय में से 2,83,870 करोड़ रुपये ब्याज भुगतान के मद में हैं और 1,09,707 करोड़ रुपये प्रमुख सब्सिडी के मद में हैं।

Note: यह सूचना प्री में एवं मेंस के GS-3, के “भारतीय अर्थव्यवस्था संवृद्धि,  संसाधन जुटाने, विकास और रोजगार से संबंधित मुद्दे” वाले पाठ्यक्रम से जुड़ा हुआ है।

Call Now Button