कर्ज में फंसे देशों को मिलेगी राहत, जी 20 समूह में बनी सहमति

कर्ज में फंसे देशों को मिलेगी राहत, जी 20 समूह में बनी सहमति

  • भारत की अगुवाई में होने वाली जी20 समूह के वित्त मंत्रियों केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों की बैठक में गरीब कम आय वाले देशों को कर्ज से उबारने का फैसला किया गया।
  • वहीं वैश्विक स्तर के बहुपक्षीय विकास बैंक (एमडीबी) के लोन देने के तरीके में भी सुधार को लेकर भी समूह राजी हो गया है।

जी20 समूह के देशों ने दिया पूरा समर्थन:

  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि बैठक के लिए भारत ने जो भी एजेंडा बनाया था, सभी पर जी20 समूह के देशों ने पूरा समर्थन दिया

  • उन्होंने बताया कि कर्ज में फंसे गरीब विकासशील देशों को उबारने के लिए उन्हें कर्ज देने पर बैठक में सहमति बनी और इससे तत्काल रूप से घाना, श्रीलंका, जांबिया और इथोपिया को राहत मिलेगी। कर्ज देने के लिए वैश्विक बैंकों के साथ विकसित देशों सार्वजनिक बैंक निजी बैंक भी आगे आएंगे।
  • उल्लेखनीय है कि कोरोना एवं उसके बाद रूसयुक्रेन युद्ध की वजह से कई देश कर्ज में बुरी तरह फंस गए हैं, लेकिन उन्हें वैश्विक बैंकों से कर्ज मिलने में दिक्कत रही है। वहीं भारत पिछले एक साल से कर्ज में फंसे देशों को उबारने की वकालत विकसित देशों से कर रहा था। सीतारमण ने बताया कि वैश्विक स्तर के जो बहुपक्षीय विकास बैंक हैं उनमें भी सुधार को लेकर रजामंदी हो गई है।
  • उन्होंने कहा अमेरिका, ब्रिटेन, जापान समेत सभी देशों ने भारत के एजेंडा का पूरापूरा समर्थन किया। बैठक में जी20 देशों के 500 से अधिक प्रतिनिधियों भाग लिया।
CIVIL SERVICES EXAM