NASA ने 4 साल के बाद रिटायर किया InSight लैंडर मिशन
- मंगल (Mars) की सतह पर पहुंचने के चार साल बाद अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने अपने मार्स इनसाइट लैंडर को रिटायर कर दिया है।
- नासा ने कहा कि इन्साइट से आखिरी संपर्क 15 दिसंबर को हुआ था। इस अभियान को 2 साल तक काम करने के लक्ष्य से भेजा गया था, लेकिन उसने 4 साल तक बिना रुके और थके अपना काम किया।
- नासा के बयान के मुताबिक, पिछले कुछ समय से दक्षिणी कैलिफोर्निया में एजेंसी की जेट प्रोपल्शन लैब (JPL) में लगे मिशन कंट्रोल लगातार दो प्रयासों के बाद लैंडर से संपर्क करने में असमर्थ थे। ऐसी स्थिति में किसी भी यान के आने के बाद उसे ‘डेड बस‘ कहा जाता है।
- आपको बताते चलें कि अंतरिक्ष में 7 महीने के सफर के बाद 27 नवंबर 2018 को इनसाइट लाल ग्रह पर उतरा था।
- वैज्ञानिकों का कहना है मंगल पर तूफान कारण लैंडर उपकरणों पर धूल ऐसी जमी कि चार्जिंग कुछ महीने पहले ही बंद हो गई थी।
इनसाइट लैंडर मिशन:
- इनसाइट का पूरा नाम ‘इंटीरियर एक्सप्लोरेशन यूजिंग सिस्मिक इन्वेस्टिगेशन जियोडेसी एंड हीट ट्रांसपोर्ट’ है।
- इनसाइट लैंडर मिशन मंगल ग्रह की सतह के नीचे विस्तृत अध्ययन के लिये समर्पित पहला मिशन है।
- इनसाइट मिशन नासा के डिस्कवरी प्रोग्राम-1992 (Discovery Program-1992) का हिस्सा है।