न्यूजीलैंड में चक्रवात गेब्रियल से भारी वर्षा और तूफान, नौ क्षेत्रों में आपातकाल घोषित
- न्यूजीलैंड में, चक्रवात गेब्रियल से मूसलाधार बारिश हुई है और तेज हवाएं चली हैं। तूफान से कम से कम 46 हजार घरों की बिजली गुल हो गई है, जबकि सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। नौ क्षेत्रों में आपातकाल की घोषणा कर दी गई है।
- न्यूजीलैंड के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड में अधिकारियों ने हजारों लोगों को पहले ही सुरक्षित निकाल लिया है। शहर में दर्जनों निकासी केंद्र भी बनाए गए हैं। लोग बढ़ रहे जलस्तर में फंस गए हैं।
- ऑकलैंड और आसपास के क्षेत्रों में रिकॉर्ड बारिश और बाढ़ में चार लोगों के मारे जाने के कुछ सप्ताह बाद ही चक्रवात ग्रैबिएल न्यूजीलैंड के उत्तरी तट से टकराया है।
- राजधानी वेलिंगटन और अन्य जगहों पर जाने वाली उड़ानें रद्द होने से प्रधानमंत्री क्रिस हॉपकिंस भी उत्तरी शहर में फंस गये।
- नॉर्थलैंड क्षेत्र में 140 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चली जबकि 110 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने के कारण ऑकलैंड हार्बर पुल को बंद करना पड़ा।
- ऑकलैंड और नॉर्थ आइलैंड में कई स्कूल और स्थानीय सरकारी सुविधाएं बंद हो गई हैं और लोगों से कहा गया है कि वे से पहले यात्रा न करें।