संयुक्त राष्ट्र के सामाजिक विकास आयोग के 62वें सत्र की अध्यक्षता करेंगी कंबोज

संयुक्त राष्ट्र के सामाजिक विकास आयोग के 62वें सत्र की अध्यक्षता करेंगी कंबोज

  • संयुक्त राष्ट्र के सामाजिक विकास आयोग ने 62वें सत्र के लिए यूएन में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज को अपना अध्यक्ष चुना है।

  • यह चुनाव इस सप्ताह न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में सामाजिक विकास आयोग के 62वें सत्र की पहली बैठक के दौरान किया गया। वहीं, उत्तरी मेसिडोनिया के जान इवानोवस्की, डोमिनिकन गणराज्य से कार्ला मारिया कार्लसन और लक्समबर्ग से थॉमस लैमर उपाध्यक्ष चुने गए हैं।
  • सामाजिक विकास आयोग ने 62वें सत्र की पिछली बैठक के दौरान भविष्य के संगठन और सामाजिक विकास आयोग के कार्य के तरीके को मंजूरी दी थी। इस दौरान कहा गया था कि सतत विकास के लिए 2030 एजेंडा के कार्यान्वयन में तेजी लाने और गरीबी उन्मूलन के व्यापक लक्ष्य को पाने के लिए सामाजिक विकास और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देना होगा।

संयुक्त राष्ट्र आर्थिक तथा सामाजिक परिषद:

  • संयुक्त राष्ट्र आर्थिक तथा सामाजिक परिषद संयुक्त राष्ट्र संघ के कुछ सदस्य राष्ट्रों का एक समूह है, जो सामान्य सभा को अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक एवं सामाजिक सहयोग एवं विकास कार्यक्रमों में सहायता करता है।
  • यह परिषद सामाजिक समस्याओं के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय शांति को प्रभावी बनाने में प्रयासरत है।
  • इसकी स्थापना 1945 की गयी थी। आरंभिक समय में इस परिषद में मात्र 18 सदस्य होते थे।

स्रोत: दैनिक जागरण

CIVIL SERVICES EXAM