अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण
- भारत ने 15 दिसंबर को अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। यह मिसाइल परमाणु क्षमता से लैस बैलिस्टिक मिसाइल है। जो कि, पांच हजार किलोमीटर से अधिक दूर स्थित लक्ष्यों को भी भेदने में सक्षम है।
- अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल अपने पिछले प्रारूपों की तुलना में हल्की है। साथ इस मिसाइल में नवीनतम तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
- अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल अपनी मारक क्षमता के कारण चीन के लिए चिंता का सबब है।
- अभी तक भारतीय मिसाइलों की जद से चीन के प्रमुख शहर शामिल नहीं थे। अग्नि-5 मिसाइल (मारक क्षमता 5000 किलोमीटर) के सफल परीक्षण के बाद अब इसकी पहुंच चीन के प्रमुख शहरों तक है।
- उधर, चीन का कहना है कि अग्नि-5 की मारक क्षमता आठ हजार किलोमीटर तक है। जिससे कि इस मिसाइल की जद में पूरे एशिया और यूरोप के 70 फीसद हिस्से है।
अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल की विशेषता:
- अग्नि-5 मिसाइल की मारक क्षमता 5000 किलोमीटर है तथा भारत की सतह से सतह पर मार करने वाली सबसे घातक मिसाइल है।
- अग्नि-5 मिसाइल का वजन करीब 50 हजार किग्रा है। यह अपने साथ 1500 किलोग्राम तक के परमाणु हथियार अपने साथ ले जा सकती है।
- इसे डीआरडीओ और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड ने तैयार किया है।