Register For UPSC IAS New Batch

ई-श्रम पोर्टल पर पंजीयन में राज्यों का प्रदर्शन

For Latest Updates, Current Affairs & Knowledgeable Content.

श्रम पोर्टल पर पंजीयन में राज्यों का प्रदर्शन

  • ई-श्रम पोर्टल पर पंजीयन के मामले में उत्तर प्रदेश सभी राज्यों से आगे है। श्रम मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक इस साल 15 अगस्त तक उत्तर प्रदेश में लक्ष्य के मुकाबले 124 प्रतिशत श्रमिकों का पंजीयन किया जा चुका है। उत्तर प्रदेश को 66 करोड़ श्रमिकों के पंजीयन का लक्ष्य दिया गया था और 8.29 करोड़ श्रमिकों का पंजीयन किया जा चुका है।
  • लक्ष्य से अधिक पंजीयन करने वाले राज्यों में उत्तर प्रदेश के साथ उड़ीसा भी शामिल है।
  • उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश जैसे राज्य पंजीयन के मामले में पहले नौ राज्यों में शामिल हैं।
  • सिर्फ नौ राज्य ही अपना 80 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर पाए हैं।

श्रम पोर्टल क्या है?

  • असंगठित श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्रम मंत्रालय की तरफ से श्रम पोर्टल की शुरुआत की गई है।
  • श्रम मंत्रालय का मानना है कि देश भर में 38 करोड़ से अधिक असंगठित श्रमिक है।
  • इसलिए श्रम पोर्टल पर37 करोड़ श्रमिकों के पंजीयन का लक्ष्य रखा गया है।
  • केंद्रीय श्रम मंत्रालय अनुसार पूरे देश में 15 अगस्त 2022 तक10 करोड़ श्रमिकों का पंजीयन हो चुका है।
  • सरकार ने ई-श्रम पोर्टल के डाटा को सभी राज्यों के साथ केंद्र के कुछ विभागों से साझा करने का फैसला किया है ताकि असंगठित श्रमिकों को राज्यों की विभिन्न सुविधाएं मिल सके। लेकिन ये डाटा राज्य किसी निजी कंपनियां या किसी और से साझा नहीं कर पाएंगे।

Note: यह सूचना प्री में एवं मेंस के GS -2, के कल्याणकारी योजनाएं और इन योजनाओं का प्रदर्शनवाले पाठ्यक्रम से जुड़ा हुआ है।

Call Now Button