केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने जैव ईंधन गठबंधन बनाए जाने का भरोसा जताया
- केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि भारत को पूरा भरोसा है कि वो अन्य देशों के साथ मिलकर जैव ईंधन गठबंधन बना सकता है।
- बेंगलुरु में 16 दिसंबर को भारत ऊर्जा सप्ताह 2023 की शुरूआत से पहले आयोजित संवाददाता सम्मेलन में श्री पुरी ने बताया कि 2025 तक देश में एथेनॉल का उत्पादन एक हजार करोड़ लीटर प्रतिवर्ष हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इसे देखते हुए भारत जल्द ही एथेनॉल के बीस प्रतिशत मिश्रण वाला ईंधन ई-20 उपलब्ध कराएगा।
- श्री पुरी ने बताया कि जी-20 की अध्यक्षता के दौरान भारत एक अंतरराष्ट्रीय जैव ईंधन गठबंधन की स्थापना को लेकर आशान्वित है।
- हरित हाइड्रोजन को प्रोत्साहन देने के बारे में उनका कहना था कि फिलहाल 43 संयंत्र हरित अमोनिया का उत्पादन कर रहे हैं। ऐसे संयंत्रों की संख्या बढ़ाकर पांच हजार करने का लक्ष्य रखा गया है।
- आने वाले दिनों में सी.एन.जी., सी.बी.जी. और इलेक्ट्रिक वाहनों को देशभर में प्रोत्साहित किया जाएगा ताकि कच्चे तेल पर देश की निर्भरता कम हो सके।