Register For UPSC IAS New Batch

रूस की पश्चिम को तेल-गैस आपूर्ति बंद करने की चेतावनी

For Latest Updates, Current Affairs & Knowledgeable Content.

रूस की पश्चिम को तेलगैस आपूर्ति बंद करने की चेतावनी

  • रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूरोप समेत सभी पश्चिमी देशों को तेल और गैस की आपूर्ति पूरी तरह से बंद करने की चेतावनी दी
  • कहा कि पश्चिमी देशों ने अगर रूसी ऊर्जा उत्पादों का कम मूल्य निर्धारित करने की विश्वव्यापी घोषणा की तो रूस जवाब में यह कदम उठाएगा
  • रूस प्राकृतिक गैस का दुनिया का सबसे बड़ा निर्यातक और तेल का सऊदी अरब के बाद दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक देश है।
  • अमेरिका और यूरोप द्वारा उसके तेल और गैस व्यापार पर प्रतिबंध लगाने से ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों ऊर्जा उत्पादों की कीमतें बढ़ी हुई हैं।
  • एक आर्थिक कार्यक्रम में पुतिन ने कहा, रूसी तेल और गैस के लिए कम मूल्य निर्धारित करने का विचार मूर्खतापूर्ण है। इससे दुनिया में दोनों उत्पादों की कीमतें बहुत बढ़ जाएंगी और यूरोप के लिए गंभीर आर्थिक समस्या पैदा हो जाएगी।
  • G 7 ने रूसी तेल की कीमत कम करने की घोषणा की के जवाब में रूस गैस, तेल, कोयला और हीटिंग आयल की आपूर्ति पूरी तरह से रोकने की बात की है।
  • विदित हो कि यूरोप को गैस आपूर्ति करने वाली सबसे प्रमुख पाइपलाइन नार्ड स्ट्रीम वन से रूस ने पिछले सात दिनों से आपूर्ति बंद कर रखी है।
  • यूरोपीय देश अपनी जरूरत की 40 प्रतिशत प्राकृतिक गैस और 30 प्रतिशत तेल रूस से लेते हैं।

Note: यह सूचना मेंस के GS -2, के क्षेत्रीय और वैश्विक समूह और भारत से जुड़े और/या भारत के हितों को प्रभावित करने वाले समझौतेवाले पाठ्यक्रम से जुड़ा हुआ है।

Call Now Button