स्वतंत्रता दिवस पर सात हजार बारह कैदियों को रिहा करेगी म्यांमार की सैन्य सरकार
- म्यांमार की सैन्य सरकार स्वतंत्रता दिवस पर सात हजार बारह कैदियों को रिहा करेगी। जुंटा प्रमुख ने म्यांमार का समर्थन करने के लिए कुछ देशों की प्रशंसा की है।
- लगभग दो वर्ष पहले सेना द्वारा आंग सांग सू ची के नेतृत्व वाली सरकार से सत्ता हथियाने के बाद से म्यांमार अंतर्राष्ट्रीय अलगाव और पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों का सामना कर रहा है।
- सीनियर जनरल मिन आंग हलिंग ने म्यांमार के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर कुछ देशों और संगठनों को सकारात्मक सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
- एक फरवरी, 2021 को ‘सू–ची‘ की सरकार को सेना द्वारा अपदस्थ करने के बाद से म्यांमार में अराजकता है। ‘सू–ची‘ और अन्य अधिकारियों को हिरासत में ले लिया गया। हजारों लोग विस्थापित भी हुए।
- ‘सू-ची’ को नैपी-ताव की एक जेल में एकान्त कारावास में रखा जा रहा है और सेना का कहना है कि उन्हें एक स्वतंत्र अदालत द्वारा उचित प्रक्रिया प्राप्त हुई है।
- ब्रिटिश शासन से म्यांमार की स्वतंत्रता की घोषणा करने वाले दिन सामान्य रूप से कुछ कैदियों को जेल से रिहा किया जाता है।