2023 में पृथ्वी की पेरिहेलियन स्थिति : आज सूर्य के सबसे करीब होगी पृथ्वी, जानें क्या होता है पेरीहेलियन
- पृथ्वी 4 जनवरी 2023 को सूर्य के अपने निकटतम बिंदु पर पहुंच जाएगी। इस घटना को उपसौर या पेरीहेलियन के रूप में जाना जाता है, जब पृथ्वी और सूर्य कक्षा में अपने निकटतम बिंदु पर होते हैं।
- सूरज की परिक्रमा के दौरान साल में एक बार पृथ्वी इसके सबसे नजदीक होती है।
- दरअसल, इस प्राकृतिक घटना के परिणामस्वरूप पृथ्वी की जलवायु में कोई परिवर्तन नहीं होता है और पेरिहेलियन की तरह अपसौर या एफेलियन में पृथ्वी जुलाई संक्रांति के दौरान होती है।
- 4 जनवरी को दुनिया भर के समय क्षेत्रों के आधार पर अलग–अलग वक्त में पृथ्वी सूर्य के सबसे करीब होगी और भारत में यह रात 8.50 बजे के आसपास होगी।
- पेरीहेलियन में पृथ्वी दिसंबर के दो सप्ताह बाद देखी जाती है।
क्या है अपहेलियन और पेरीहेलियन?
- अपहेलियन या अपसौर तब होता है जब पृथ्वी सूर्य से सबसे दूर लगभग 15.2 करोड़ किलोमीटर दूर होती है। यह आमतौर पर जुलाई की शुरुआत में होता है।
- वहीं, पेरीहेलियन या उपसौर तब होता है, जब पृथ्वी सूर्य के सबसे करीब यानी लगभग 14.7 करोड़ किलोमीटर होती है। यह आमतौर पर जनवरी की शुरुआत में होता है।