Register For UPSC IAS New Batch

डीडी किसान

For Latest Updates, Current Affairs & Knowledgeable Content.

डीडी किसान ने अपने कार्यक्रमों की उच्च गुणवत्ता का एक बार फिर से परिचय देते हुए प्रतिष्ठित ENBA अवार्ड जीता है। डीडी किसान के कार्यक्रम ‘अपना पशु चिकित्सक’ को ENBA स्पेशल अवार्ड बेस्ट कैंपेन फॉर सोशल कॉज (हिंदी) के लिए गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

पिछले 14 वर्षों से ENBA अवार्ड्स का आयोजन हो रहा है जिसमें मीडिया में एक मुक़ाम हासिल कर चुके और देशहित में काम करने वाले मीडिया कर्मियों को पुरस्कृत किया जाता है। इसी कड़ी में 30 अप्रैल, 2022 को दिल्ली में ENBA अवार्ड्स 2021 समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें डीडी किसान के महत्वपूर्ण कार्यक्रम ‘अपना पशु चिकित्सक’ को सम्मानित किया गया।

डीडी किसान एक मात्र चैनल है, जो केवल किसानों और उनसे जुड़े मामलों के लिए शुरू किया गया। अपने आप में एक खास पहचान रखने वाले इस चैनल पर आप आधुनिक खेती के तरीकों, मौसम की चाल, सरकार की किसानों को लेकर चलाई जा रही योजनाओं के बारे में पूरी जानकारी के अलावा मंडी में फ़सलों के भाव तक की जानकारी हासिल कर सकते हैं। डीडी किसान केवल फसलों की जानकारी तक ही सीमित नहीं है बल्कि ये पशुधन के रख-रखाव और उनकी देखभाल की भी जानकारी विशेषज्ञों के जरिए दर्शकों तक पहुंचाता है। डीडी किसान अपने दर्शकों की सेहत का ख्याल रखने के लिए भी लाभदायक कार्यक्रमों को दर्शकों तक पहुंचाता है।

डीडी किसान एक भारतीय कृषि सम्बंधित 24 घंटे का टेलीविजन चैनल है, जो दूरदर्शन के स्वामित्व में है। इसे 26 मई 2015 को शुरू किया गया था। यह चैनल कृषि और संबंधित क्षेत्रों, जैसे: नई कृषि तकनीक का प्रसार, पानी के संरक्षण व जैविक खेती जैसे विषयों की जानकारी देता है।

SOURCE-PIB

PAPER-G.S.1PRE

Call Now Button