Register For UPSC IAS New Batch

ऑस्ट्रेलिया भारत शिक्षा परिषद की छठी बैठक

For Latest Updates, Current Affairs & Knowledgeable Content.

ऑस्ट्रेलिया भारत शिक्षा परिषद की छठी बैठक

  • केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने द्वीपक्षीय बैठक आयोजित की और वेस्‍टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी (डब्ल्यूएसयू) में अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष श्री जेसन क्लेयर के साथ ऑस्ट्रेलिया भारत शिक्षा परिषद (एआईईसी) की छठी बैठक की सहअध्यक्षता की।
  • द्विपक्षीय बैठक के दौरान दोनों मंत्रियों ने शिक्षा, कौशल विकास, अनुसंधान, नवाचार और उद्यमिता में सहयोग को और मजबूत करने के बारे में सार्थक चर्चा की।

  • श्री धर्मेंद्र प्रधान ने ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालयों और कौशल संस्थानों द्वारा भारत में अपने परिसरों की स्थापना करने और भारतीय संस्थानों के साथ सहयोग के क्षेत्रों का पता लगाने का स्वागत किया।
  • दोनों मंत्रियों ने भारतऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक के तहत शिक्षा को एक प्रमुख स्तंभ बनाने के दृष्टिकोण से शिक्षण, कौशल और अनुसंधान में सहयोग का विस्तार करने पर भी सहमति व्यक्त की।
  • श्री प्रधान ने ऑस्‍ट्रेलिया जाने वाले भारतीय छात्रों के वीजा के लंबित मामलों का मुद्दा भी उठाया। ऑस्ट्रेलिया के मंत्री ने वीजा के लंबित मामलों में सहयोग करने और तेजी लाने का आश्वासन दिया।
  • बाद में, मंत्रियों ने एक संयुक्त प्रेस सम्मेलन भी आयोजित किया जिसमें उन्होंने दोनों देशों में नियामक समायोजन की साझा समझ बनाने और संस्थानों की दो-तरफा गतिशीलता के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय शिक्षा पर एक कार्य समूह की स्थापना की घोषणा की।
  • श्री प्रधान ने इस बात को दोहराया कि भारत ज्ञान सेतु का निर्माण करने और परस्‍पर प्रगति और समृद्धि के लिए शिक्षा, कौशल और अनुसंधान में ऑस्ट्रेलिया के साथ द्विपक्षीय संबंधों को अधिक मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Note: यह सूचना प्री में एवं मेंस के GS -2, के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह और भारतवाले पाठ्यक्रम से जुड़ा हुआ है।

Call Now Button