Register For UPSC IAS New Batch

अंतरिक्ष में इतिहास रचने को तैयार भारत, ISRO ने किया गगनयान मिशन का टेस्ट

For Latest Updates, Current Affairs & Knowledgeable Content.

अंतरिक्ष में इतिहास रचने को तैयार भारत, ISRO ने किया गगनयान मिशन का टेस्ट

  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन अंतरिक्ष में एक नया इतिहास रचने तैयार है। इसके लिए ISRO ने हाल ही में एक टेस्ट किया है, जिससे भविष्य की रणनीति बनाई गई है।

गगनयान मिशन:

  • इसरो गगनयान मिशन पर जोरों-शोरों से काम कर रहा है। इसरो का यह मिशन यदि कामयाब होता है तो अंतरिक्ष में भारत का नाम इतिहास के पन्नों पर हमेशा के लिए दर्ज हो जाएगा।
  • यह मिशन नया नहीं है, बल्कि 5 साल पुराना है। 15 अगस्त 2018 को लाल किले के प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका ऐलान किया था।
  • गगनयान मिशन के तहत भारत लोगों को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। सबसे पहले तीन लोगों को अंतरिक्ष में भेजने का प्लान है। भेजे गए लोग अंतरिक्ष में पृथ्वी की निचली कक्षा में चक्कर लगाएंगे। अंतरिक्ष में भेजे गए लोग कुल तीन दिनों तक रहेंगे। हालांकि, इससे पहले यह मिशन 7 दिनों के लिए था, लेकिन अब इसे घटाकर तीन दिन कर दिया गया है।
  • ISRO ने अभी हाल ही में 8 फरवरी को गगनयान मिशन का टेस्ट किया है, जिसमें यह देखा गया है कि गगनयान को किस तरह से रिकवर किया जाएगा। इस दौरान क्रू मॉड्यूल को पानी की तेज लहरों में छोड़ा गया था।
Call Now Button