Register For UPSC IAS New Batch

अप्रैल, 2023 के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (मुद्रास्फीति) के आंकड़े :

For Latest Updates, Current Affairs & Knowledgeable Content.

अप्रैल, 2023 के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (मुद्रास्फीति) के आंकड़े :

  • सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय का राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) इस प्रेस नोट में आधार वर्ष 2012 =100 पर, अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) तथा अप्रैल 2023 (अनंतिम) महीने के लिए तदनुरूपी ग्रामीण (R), शहरी (U) तथा संयुक्त (सी) हेतु ‘उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक (CFPI)’ जारी कर रहा है। अखिल भारतीय एवं सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों दोनों के लिए उप-समूहों तथा समूहों के लिए CPI भी जारी किए जा रहे हैं।

  • उल्लेखनीय है कि RBI अपने मुद्रास्फीति प्रबंधन के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) पर आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़ों के आधार पर निर्णय लेती है।
  • सामान्य सूचकांकों तथा CFPI के आधार पर अखिल भारतीय मुद्रास्फीति दरें (बिंदु दर बिंदु आधार पर यानी पिछले वर्ष के इसी महीने अर्थात अप्रैल, 2023 की तुलना में अप्रैल 2022) निम्नलिखित हैं:

अप्रैल. 2023 (अनंतिम)          मार्च  2023 (अंतिम)             अप्रैल 2022

ग्रामीण   शहरी  संयुक्त       ग्रामीण   शहरी   संयुक्त      ग्रामीण   शहरी   संयुक्त

CPI:          4.68    4.85     4.70           5.51    5.89      5.66          8.38      7.09    7.79

CFPI:        3.83    3.69     3.84           4.72    4.82      4.79          8.50     8.09     8.31

  • मूल्य आंकड़े साप्ताहिक रोस्टर के आधार पर सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के एनएसओ के प्रक्षेत्र प्रचालन प्रभाग के फील्ड स्टाफ द्वारा सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करते हुए चुने हुए 1114 शहरी बाजारों तथा 1181 गांवों से संग्रहित किए जाते हैं।
Call Now Button