असम में 1,179 ब्रू उग्रवादियों ने किया आत्मसमर्पण
- असम के हैलाकांडी जिले में 12 दिसंबर को दो संगठनों के 1,179 ब्रू आतंकवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया।
- यूनाइटेड डेमोक्रेटिक लिबरेशन फ्रंट ऑफ बराक वैली (यूडीएलएफ–बीवी) और ब्रू रिवोल्यूशनरी आर्मी ऑफ यूनियन (बीआरएयू) से जुड़े उग्रवादियों ने 18 एके सीरीज के राइफल, एम16 राइफल सहित 350 हथियार और 400 से अधिक कारतूस भी सौंपे। दोनों संगठन ज्यादातर असम–मिजोरम सीमा से सटे इलाकों में सक्रिय थे।
- अधिकारी ने कहा कि इन दोनों समूहों के साथ 2017 से शांति प्रक्रिया चल रही थी।
- मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के मार्गदर्शन में उनसे बातचीत की गयी। उन्हें मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित किया गया।
- ब्रू के कमांडर इन चीफ राजेश चर्की ने कहा कि वे खुश हैं और ब्रू समुदाय के लिए एक स्वायत्त आर्थिक परिषद की मांग की है। उन्होंने दावा किया कि असम–मिजोरम सीमावर्ती क्षेत्रों के पास ब्रू आबादी वाले अधिकांश गांवों में अभी तक विकास नहीं हुआ है। इन क्षेत्रों की बेहतरी के लिए सरकार से योजनाओं की मांग की गई है।
- आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों की प्रमुख मांगें:
- वन अधिकार अधिनियम, 2006 के तहत समुदाय के लिए भूमि और राज्य में अनुसूचित जनजाति की स्थिति की मांग।
- आत्मसमर्पण करने वाले बीआरयू कैडरों और पूर्व उग्रवादियों के साथ–साथ मारे गए लोगों के परिवारों के लिए सहायता राशि।
- आत्मसमर्पण करने वाले कैडरों के खिलाफ चल रहे आपराधिक मामले वापस लिए जाए।