Register For UPSC IAS New Batch

भारत की G-20 की अध्यक्षता के तहत W-20 (महिला 20) का आयोजन

For Latest Updates, Current Affairs & Knowledgeable Content.

भारत की G-20 की अध्यक्षता के तहत W-20 (महिला 20) का आयोजन

W-20 (महिला 20) क्या है?

  • W-20 (महिला 20) G-20 के प्रत्‍येक गैर सरकारी भागीदारों को मिलाकर बनाया गया एक आधिकारिक कार्य समूह है जिसे 2015 में तुर्की की अध्यक्षता के दौरान स्थापित किया गया था।

  • इसका प्राथमिक उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि लैंगिक विचारों को G-20 चर्चाओं में मुख्यधारा में शामिल किया जाए तथा लैंगिक समानता और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाली नीतियों और प्रतिबद्धताओं के रूप में G-20 नेताओं के घोषणापत्र में बदला जाए।

भारत की अध्यक्षता में W-20, 2023:

  • ‘W-20 भारतने 12 दिसंबर 2022 को ‘W-20 इंडोनेशियासे अध्‍यक्षता ग्रहण की।
  • भारत की अध्यक्षता में, W-20 समानता और निष्पक्षता की दुनिया बनाने के दृष्टिकोण के साथमहिलाओं के नेतृत्व में विकासपर केंद्रित है जहां प्रत्येक महिला गरिमा के साथ रहती है और जहां हर महिला को अपने और दूसरों के जीवन को फलनेफूलने, आगे बढ़ने और बदलने का अवसर मिलता है।
  • W-20, 2023 महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास की बाधाओं को दूर करने और महिलाओं के लिए एक ऐसा सक्षम वातावरण और इकोसिस्टम सुनिश्चित पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।
  • भारत की अध्यक्षता के तहत W-20 के पांच प्राथमिकता वाले क्षेत्र:
    1. उद्यमिता में महिलाएं
    2. जमीनी स्तर पर महिला नेतृत्व
    3. लैंगिक डिजिटल विभाजन को कम करना
    4. शिक्षा और कौशल विकास
    5. जलवायु लचीलेपन कार्य में परिवर्तन निर्माताओं के रूप में महिलाएं और लड़कियां
  • महाराष्ट्र के औरंगाबाद में पहली बैठक 27-28 फरवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी। इसके बाद 13-14 अप्रैल को जयपुर, राजस्थान में डब्‍ल्‍यू-20 की दो अन्य अंतरराष्ट्रीय बैठकें होंगी और 15-16 जून को तमिलनाडु के महाबलीपुरम में W-20 शिखर सम्मेलन होगा।
  • W-20 2023 का लक्ष्य:
    • एक मजबूत W-20 वैश्विक और राष्ट्रीय नेटवर्क की स्थापना करते हुए पिछली अध्यक्षता से W-20 एजेंडे की निरंतरता सुनिश्चित करना है।
    • यह सुनिश्चित करना है कि W-20 की आधिकारिक सूचना प्रदर्शक और व्यापक है और दुनिया भर में महिलाओं की स्थिति को बेहतर करने के लिए समाधान प्रदान करेगी।
Call Now Button