Register For UPSC IAS New Batch

जनवरी 2022 के सूचकांक की तुलना में जनवरी 2023 में आठ प्रमुख उद्योगों (आईसीआई) का संयुक्त सूचकांक 7.8 प्रतिशत बढ़ा

For Latest Updates, Current Affairs & Knowledgeable Content.

जनवरी 2022 के सूचकांक की तुलना में जनवरी 2023 में आठ प्रमुख उद्योगों (आईसीआई) का संयुक्त सूचकांक 7.8 प्रतिशत बढ़ा

  • आठ प्रमुख उद्योगों का संयुक्त सूचकांक जनवरी 2022 के सूचकांक की तुलना में जनवरी 2023 के दौरान 7.8 प्रतिशत (अनंतिम) बढ़ गया। उर्वरक, कोयला, बिजली, इस्पात, प्राकृतिक गैस, सीमेंट और रिफाइनरी उत्पादों का उत्पादन जनवरी 2023 में पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में बढ़ा है।

आठ प्रमुख उद्योगों का सूचकांक क्या है?

  • आईसीआई चुने हुए आठ प्रमुख उद्योगों अर्थात कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली में उत्पादन का संयुक्त और एकल निष्पादन को मापता है।
  • आठ प्रमुख उद्योगों में औद्योगिक उत्पादन का सूचकांक (आईआईपी) में शामिल मदों के भार का 40.27 प्रतिशत शामिल होता है।
  • अप्रैलजनवरी 2022-23 के दौरान आईसीआई की संचयी वृद्धि दर पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 7.9 प्रतिशत थी।

आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक की स्थिति:

  • कोयला कोयला उत्पादन (भारांक: 10.33 प्रतिशत) जनवरी, 2023 में जनवरी, 2022 की तुलना में 13.4 प्रतिशत बढ़ गया।
  • कच्चा तेल – कच्चे तेल का उत्पादन (भारांक: 8.98 प्रतिशत) जनवरी, 2023 में जनवरी, 2022 की तुलना में 1.1 प्रतिशत कम हुआ।
  • प्राकृतिक गैस – प्राकृतिक गैस का उत्पादन (भारांक: 6.88 प्रतिशत) जनवरी, 2023 में जनवरी, 2022 की तुलना में 5.3 प्रतिशत बढ़ गया।
  • पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पाद – पेट्रोलियम रिफाइनरी उत्पादन (भारांक: 28.04 प्रतिशत) जनवरी, 2023 में जनवरी, 2022 की तुलना में 4.5 प्रतिशत बढ़ गया।
  • उर्वरक उर्वरक उत्पादन (भारांक: 2.63 प्रतिशत) जनवरी, 2023 में जनवरी, 2022 की तुलना में 17.9 प्रतिशत बढ़ गया।
  • स्टील – इस्पात उत्पादन (भारांक: 17.92 प्रतिशत) जनवरी, 2023 में जनवरी, 2022 की तुलना में 6.2 प्रतिशत बढ़ गया।
  • सीमेंट सीमेंट उत्पादन (भारांक: 5.37 प्रतिशत) जनवरी, 2023 में जनवरी, 2022 की तुलना में 4.6 प्रतिशत बढ़ गया।
  • बिजली बिजली उत्पादन (भारांक: 19.85 प्रतिशत) जनवरी, 2023 में जनवरी, 2022 की तुलना में 12.0 प्रतिशत बढ़ गया।

Any Doubts ? Connect With Us.

Join Our Channels

For Latest Updates & Daily Current Affairs

Related Links

Connect With US Socially

Request Callback

Fill out the form, and we will be in touch shortly.

Call Now Button