Register For UPSC IAS New Batch

लाल ग्रह दिवस 2022: 28 नवंबर 2022

For Latest Updates, Current Affairs & Knowledgeable Content.

लाल ग्रह दिवस 2022: 28 नवंबर 2022

  • हमारे सोलर सिस्टम के चौथे ग्रह मंगल को लेकर वैज्ञानिकों और खगोल शास्त्रियों का उत्साह हमेशा से ही चरम पर रहा है। बीते 6 दशकों के दौरान दुनियाभर की स्पेस एजेंसियों ने इस ग्रह को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं।
  • मार्स, मंगल ग्रह, रेड प्लेनेट और लाल ग्रह भी कहा जाता है, के लिए 28 नवंबर का दिन बेहद खास माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसी दिन पहली बार इस ग्रह के लिए कोई मिशन लांच किया गया था

नासा का Mariner 4 स्पेसक्राफ्ट:

  • नासा का Mariner 4 स्पेसक्राफ्ट 28 नवंबर 1964 को लॉन्च किया गया था
  • मेरिनर 4 मंगल ग्रह के सबसे करीब पहुंचने वाला पहला यान था, साथ ही साथ अंतरिक्ष से दूसरे ग्रह की पहली तस्वीरें लेकर इतिहास रचा था।
  • इसके बाद 28 नवंबर का दिन मार्स के लिए बेहद खास हो गया और इसको Red Planet Day के रूप में मनाया जाने लगा।
  • Mariner 4 14 जुलाई 1965 को इस ग्रह के सबसे नजदीक पहुंचा था।

मंगल ग्रह:

  • मंगल ग्रह के आसपास के वातावरण में कई तरह की गैस हैं, जैसेऑक्सीजन, कार्बन मोनोऑक्साइड, हाइड्रोजन आदि।
  • यहां की सबसे ऊंची चोटी Olympus Mons है।
  • मंगल और पृथ्वी में जो सबसे बड़ा अंतर है वो ये कि धरती का करीब दो तिहाई हिस्सा पानी में डूबा है वहीं मंगल पर ऐसा कुछ नहीं है।
  • इसके अलावा धरती की तुलना में मंगल पर ग्रेविटी केवल 37 फीसद है।

मंगल पर नासा का रोवर:

  • मंगल पर नासा अब तक जो 5 सफल मिशन भेज चुका है उनमें से एक बेहद खास स्प्रिट और मार्स रोवर ऑपरचुनिटी है।
  • जून 2018 के बाद से इस रोवर से नासा के मिशन कंट्रोल को कोई संकेत नहीं मिल सके हैं। इसके मृत होने से पहले इस रोवर ने नासा को मंगल की कई अहम जानकारियां और फोटो उपलब्‍ध करवाई थीं।
Call Now Button