मिशन ‘अमृत सरोवर’ के अंतर्गत 25 हजार से अधिक सरोवरों का निर्माण
- सरकार ने 6 महीने में 25 हजार से अधिक अमृत सरोवरों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है।
- अमृत सरोवर अभियान के अंतर्गत 15 अगस्त 2023 तक 50 हजार अमृत सरोवरों के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है।
- ग्रामीण विकास मंत्रालय के अनुसार नवंबर की 17 तारीख तक अमृत सरोवरों के निर्माण के लिए लगभग 90 हजार 531 स्थलों की पहचान की गयी थी। इनमें से 52 हजार दो सौ 45 पर काम शुरू कर दिया गया है।
- अमृत सरोवर अभियान की शुरूआत 24 अप्रैल 2022 को की गयी थी।
- यह देश के ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में प्रत्येक जिले में 75 अमृत सरोवरों की निर्माण संकल्प लिया गया था।