Register For UPSC IAS New Batch

उपराष्ट्रपति ने हॉर्नबिल महोत्सव के 23वें संस्करण का उद्घाटन किया

For Latest Updates, Current Affairs & Knowledgeable Content.

उपराष्ट्रपति ने हॉर्नबिल महोत्सव के 23वें संस्करण का उद्घाटन किया

  • उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने 1 दिसंबर 2022 को नागालैंड की राजधानी कोहिमा के निकट नागा विरासत गांव किसामा में हॉर्नबिल महोत्सव के 23वें संस्करण का उद्घाटन किया।
  • उपराष्ट्रपति के रूप में श्री धनखड़ पहली बार नागालैंड के दौरे पर आए हैं, उनको उद्घाटन समारोह में सिफी (पारंपरिक नागा टोपी) और अमुला कक्सा (नागा शॉल) देकर सम्मानित किया गया।

हॉर्नबिल महोत्सव:

  • हॉर्नबिल महोत्सव नागालैंड में हर साल दिसंबर के पहले सप्ताह में मनाया जाने वाला एक वार्षिक उत्सव है
  • यह उत्सव नागालैंड के सभी जातीय समूहों का प्रतिनिधित्व करता है जिसके लिए इसे त्योहारों का त्योहार भी कहा जाता है।
  • अंतरनृजातीय संपर्क को प्रोत्साहित करने और नागालैंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए, नागालैंड सरकार हर साल हॉर्नबिल महोत्सव का आयोजन करती है। पहला उत्सव दिसंबर 2000 में आयोजित किया गया था।
  • उत्सव का नाम भारतीय हॉर्नबिल के नाम पर रखा गया है, जो बड़े और रंगीन वन पक्षी हैं, जो राज्य के अधिकांश नृजातीय समूहों के लोकगीतों में प्रदर्शित होते हैं।
  • उल्लेखनीय नागालैंड राज्य का गठन भी 1 दिसंबर, 1963 को भारतीय संघ के 16वें राज्य के रूप में हुआ था। यह पश्चिम में असम, पूर्व में म्यांमार (बर्मा), उत्तर में अरुणाचल प्रदेश और असम के हिस्से और दक्षिण में मणिपुर से घिरा हुआ है।

Note: यह सूचना प्री वाले पाठ्यक्रम से जुड़ा हुआ है।

Call Now Button