WIPO के ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (GII) में भारत के 40वें स्थान पर पहुँचा
- विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) के ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स(GII) में भारत के 40वें स्थान पर पहुंचने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय नवोन्मेषकों के लिए गर्व व्यक्त किया है।
- ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (GII) में भारत 2015 के 81वें स्थान से आज 2022 में 40वें स्थान पर पहुंच गया है।
- वर्ष 2021 के GII में भारत 46वें स्थान पर था।
- भारत ने पिछले कुछ वर्षों में आईसीटी सेवाओं के निर्यात में भी प्रथम स्थान बनाए रखा है। GII ने खुद को नीतियों और उनके प्रभाव को प्रतिबिंबित करने के लिए दुनिया भर की सरकारों के लिए एक उपकरण के रूप में स्थापित किया है।
- आज भारत GII इंडेक्स में शीर्ष 25 में रैंकिंग लाने की इच्छा रखता है।
WIPO क्या है?
- WIPO बौद्धिक संपदा (आईपी) सेवाओं, नीति, सूचना और सहयोग के लिए वैश्विक मंच है।
- यह 193 सदस्य देशों के साथ संयुक्त राष्ट्र की एक स्व–वित्तपोषित एजेंसी हैं।
- इसका मिशन एक संतुलित और प्रभावी अंतर्राष्ट्रीय आईपी प्रणाली के विकास का नेतृत्व करना है जो सभी के लाभ के लिए नवाचार और रचनात्मकता को सक्षम बनाता है।
- इसका जनादेश, शासी निकाय और प्रक्रियाएं WIPO कन्वेंशन में निर्धारित की गई हैं, जिसने 1967 में WIPO की स्थापना की थी।
- संक्षिप्त तथ्य:
- इतिहास: 1967 में स्थापित
- सदस्यता: 193 सदस्य देश
- महानिदेशक: डैरेन टैंग
- मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड
Note: यह सूचना प्री में एवं मेंस के GS-3, के “औद्योगिक नीति में परिवर्तन और औद्योगिक विकास पर उनके प्रभाव” वाले पाठ्यक्रम से जुड़ा हुआ है।