यूक्रेन-रूस युद्ध से शरणार्थियों की संख्या में तेजी देखी गयी: UNHCR सर्वेक्षण

For Latest Updates, Current Affairs & Knowledgeable Content.

यूक्रेन-रूस युद्ध से शरणार्थियों की संख्या में तेजी देखी गयी: UNHCR सर्वेक्षण

  • रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण किए 285 दिन से अधिक समय बीत चुका है और युद्ध में वृद्धि बेरोकटोक जारी है। 6 दिसंबर को, यूक्रेन द्वारा ड्रोन से रूस की सीमा के अंदर हमला किया, जिससे मास्को के कुछ सबसे महत्वपूर्ण सैन्य स्थलों की भेद्यता उजागर हुई।
  • मई और सितंबर 2022 के बीच UNHCR द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार 29 नवंबर तक, 15.8 मिलियन से अधिक यूक्रेनियन दूसरे देशों में विस्थापित हो चुके हैं। उनमें से लगभग 9 मिलियन ने यूरोपीय देशों में शरण ली
  • यूक्रेन से 10 लाख से अधिक शरणार्थी जर्मनी और पोलैंड चले गए हैं, जबकि लगभग 3 से 5 लाख फ्रांस, स्पेन और चेक गणराज्य चले गए हैं।
  • अधिकांश शरणार्थी महिलाएं हैं और 78% को उनके तत्काल परिवार के सदस्यों से अलग कर दिया गया है। इस तरह के अलगाव के पीछे प्राथमिक कारण सैन्य भर्ती है, जिसमें पुरुषों को अनिवार्य रूप से यूक्रेन की सशस्त्र बलों में सेवा के लिए नामांकित किया गया है। अलगाव का अन्य कारन परिवार के कुछ सदस्यों के देश छोड़ने से इनकार करने या आने-जाने पर प्रतिबंध के कारण नहीं छोड़ने के कारण है।
  • लगभग 46% शरणार्थियों ने विश्वविद्यालय स्तर की शिक्षा प्राप्त की है, जबकि लगभग 30% व्यावसायिक रूप से प्रशिक्षित है। उनमें से 70% से अधिक देश छोड़ने के लिए मजबूर होने से पहले किसी न किसी रोजगार में नियोजित थे।
  • युद्ध के समाप्त होने के कोई संकेत न दिखने के साथ, 60% से अधिक शरणार्थी शरणार्थियों के रूप में रहने का इरादा रखते हैं, केवल 13% यूक्रेन वापस जाना चाहते हैं।

Any Doubts ? Connect With Us.

Join Our Channels

For Latest Updates & Daily Current Affairs

Related Links

Connect With US Socially

Request Callback

Fill out the form, and we will be in touch shortly.

Call Now Button