1. 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों देशों के मध्य ‘व्यापार और आर्थिक साझेदारी’ के पहलू के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये:
- द्विपक्षीय व्यापार में वृद्धि को और तेज करने और बनाए रखने के उद्देश्य से, 2030 तक 100 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
- दीर्घावधि में संतुलित और टिकाऊ द्विपक्षीय व्यापार हासिल करने के लिए रूस को भारतीय निर्यात बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया गया है।
उपर्युक्त दिए गए कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?