Register For UPSC IAS New Batch

आम आदमी पार्टी (आप) को मिलेगा राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा

For Latest Updates, Current Affairs & Knowledgeable Content.

आम आदमी पार्टी (आप) को मिलेगा राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा

  • अपने गठन के दस साल बाद, आम आदमी पार्टी (आप) गुजरात विधानसभा चुनाव में लगभग 13% वोट शेयर और पांच सीटें हासिल करने के बाद एक राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा पाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त करने की शर्तें:

  • राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करने के लिए कुछ नियम और मापदंड है। अगर कोई भी पार्टी इन नियमों का पालन करती है और मापदंड को पूरा करती है तो निर्वाचन आयोग उसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा देता है
  • राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए तीन शर्तें होती हैं। जिसमें से कम से कम एक शर्त को पूरा करना अनिवार्य होता है:
    • अगर किसी दल को 4 राज्यों में क्षेत्रीय दल का दर्जा प्राप्त है तो उसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल जाता है।
    • अगर कोई दल 3 राज्यों को मिलाकर लोकसभा की 3 फीसदी सीटें जीतती है तो उसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल जाता है।
    • अगर कोई पार्टी 4 लोकसभा सीटों के अलावा लोकसभा चुनाव या विधानसभा चुनाव में 4 राज्यों में 6 फीसदी वोट हासिल करती है तो उसे राष्ट्रीय पार्टी माना जाता है।
  • अगर कोई भी पार्टी इन तीनों शर्तों में से किसी एक शर्त को पूरा करती है तो उसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल जाता है।
  • उल्लेखनीय है कि गुजरात चौथा राज्य है जहां आप को एक राज्य पार्टी के रूप में मान्यता दी जाएगी। जबकि पार्टी की दिल्ली और पंजाब में सरकार हैं, फरवरी में गोवा में विधानसभा चुनाव के बाद, चुनाव आयोग ने आप को गोवा में एक राज्य पार्टी के रूप में मान्यता दी है।
  • राष्ट्रीय पार्टी के रूप में मान्यता मिलने के बाद, आप देश भर में अपने लिए एक आरक्षित प्रतीक के रूप में झाड़ू (Broom) का दावा कर सकती है।
Call Now Button