Register For UPSC IAS New Batch

नामीबिया द्वारा अपने सैकड़ों विशालकाय जंगली जानवरों के शिकार की योजना:

For Latest Updates, Current Affairs & Knowledgeable Content.

नामीबिया द्वारा अपने सैकड़ों विशालकाय जंगली जानवरों के शिकार की योजना: 

मुद्दा क्या है?

  • न्यूयॉर्क टाइम्स के एक रिपोर्ट के अनुसार दक्षिणी अफ़्रीकी देश नामीबिया सदी के सबसे भयंकर सूखे के बीच देश को खिलाने के लिए 83 हाथियों सहित 723 जंगली जानवरों को मारने की योजना बना रहा है।
  • रिपोर्ट में कहा गया है कि इस कदम का उद्देश्य भोजन उपलब्ध कराना और दुर्लभ संसाधनों के कारण मनुष्यों और वन्यजीवों के बीच खतरनाक मुठभेड़ों को कम करना है।

नामीबिया में सूखे का कारण क्या है?

  • नामीबिया सूखाग्रस्त दक्षिण अफ्रीका क्षेत्र में स्थित है, और अक्सर ऐसी घटनाओं का गवाह बनता है – इसने 2013, 2016 और 2019 में अत्यधिक सूखे के कारण राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया था। लेकिन, नामीबिया का वर्तमान का सूखा विशेष रूप से व्यापक और विनाशकारी रहा है।
  • यूरोपीय आयोग की एक रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर 2023 में बोत्सवाना में सूखा शुरू हुआ, अंगोला, जाम्बिया, ज़िम्बाब्वे और नामीबिया में फैल गया है।
  • उल्लेखनीय है कि यह स्थिति मुख्य रूप से अल नीनो के कारण इतनी खराब है। 2023 में अल नीनो देखा गया, जिससे इस पूरे क्षेत्र में औसत से अधिक तापमान और न्यूनतम वर्षा हुई। इससे मिट्टी में नमी की गंभीर कमी और वनस्पतियों की कमी के कारण सूखा पड़ा था।

सूखे ने नामीबिया में खाद्य असुरक्षा बढ़ा दिया है:

  • जुलाई से सितंबर तक नामीबिया में आम तौर पर खाद्य उपलब्धता कम होती है, और सूखे ने स्थिति को और खराब कर दिया है।
  • संयुक्त राष्ट्र के अनुसार सूखे के कारण नामीबिया में मक्का जैसी मुख्य फसलें सूख गई हैं, बड़ी संख्या में पशुधन मर गए हैं, और देश के लगभग 84% खाद्य भंडार समाप्त हो गए हैं। जैसे-जैसे स्टॉक कम होते गए, कीमतें भी आसमान छूने लगीं, जिससे बड़ी संख्या में लोगों के लिए भोजन तक पहुँच कम हो गई।
  • अप्रैल और जून 2024 के बीच, नामीबिया में अनुमानित 12 लाख लोग, गंभीर खाद्य असुरक्षा के उच्च स्तर का सामना कर रहे हैं।
  • संयुक्त राष्ट्र मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (OCHA) ने कहा है कि पाँच वर्ष से कम उम्र के बच्चों में गंभीर कुपोषण बढ़ गया है, और कुछ क्षेत्रों में मौतें भी हुई हैं।

जंगली जानवरों के शिकार से क्या मदद मिलेगी?

  • नामीबिया सिर्फ़ मांस के लिए जंगली जानवरों को मारना नहीं चाहता है। सरकार को डर है कि सूखे के कारण जानवर भोजन और पानी की तलाश में पलायन करने को मजबूर होंगे, जिससे उनका मानव आबादी के साथ टकराव हो सकता है।
  • देश में जंगली जानवरों की एक बड़ी संख्या है, जिसमें 24,000 हाथी शामिल हैं, जो दुनिया की सबसे बड़ी आबादी में से एक है।
  • नामीबिया के पर्यावरण एवं वानिकी पर्यटन मंत्रालय ने कहा कि उसे यह भी उम्मीद है कि कुछ जानवरों को मारने से वन्यजीवों पर सूखे का असर कम होगा। इससे मौजूदा चरागाह दबाव और पानी की उपलब्धता को प्रबंधित करने में मदद मिलेगी।

क्या मांस के लिए जंगली जानवरों का शिकार असामान्य है?

  • नहीं। दुनिया भर में विभिन्न प्रजातियों के जंगली जानवरों का शिकार भोजन, खेल या ट्रॉफी के लिए किया जाता है। ज़ेबरा, ब्लू वाइल्डबीस्ट और इम्पाला जैसे जानवर, जो नामीबिया की वध सूची में हैं, आमतौर पर दक्षिणी अफ्रीकी क्षेत्र के लोगों द्वारा खाए जाते हैं।
  • संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के अफ्रीका कार्यालय की निदेशक रोज़ म्वेबाज़ा ने NYT को बताया कि “यदि इन जानवरों का शिकार, वैज्ञानिक रूप से सिद्ध, टिकाऊ तरीकों का उपयोग करके की जाए और घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं और कानून दोनों के अनुरूप हो,  तो चिंता का कोई कारण नहीं होना चाहिए”।

 

नोट : आप खुद को नवीनतम UPSC Current Affairs in Hindi से अपडेट रखने के लिए Vajirao & Reddy Institute के साथ जुडें.

नोट : हम रविवार को छोड़कर दैनिक आधार पर करेंट अफेयर्स अपलोड करते हैं

Read Current Affairs in English

Request Callback

Fill out the form, and we will be in touch shortly.

Call Now Button