Register For UPSC IAS New Batch

आईफोन के रिकॉर्ड उत्पादन के कारण भारत से स्मार्टफोन निर्यात को बढ़ावा:

For Latest Updates, Current Affairs & Knowledgeable Content.

आईफोन के रिकॉर्ड उत्पादन के कारण भारत से स्मार्टफोन निर्यात को बढ़ावा:

चर्चा में क्यों है?

  • आईफोन के रिकॉर्ड उत्पादन के कारण, इस वित्तीय वर्ष के पहले 10 महीनों में भारत के मोबाइल फोन निर्यात में लगभग 50% की वृद्धि हुई है। अप्रैल-जनवरी के दौरान मोबाइल फोन शिपमेंट का मूल्य 1.5 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 1 लाख करोड़ रुपये था।
  • यह वृद्धि मुख्य रूप से एप्पल द्वारा किए गए मजबूत प्रयासों के कारण हुई है, जिसने चीन में अपने सेटअप के समानांतर भारत में अपने कारखानों को कंपनी के वैश्विक विनिर्माण केंद्र बना दिया है। अनुमान है कि अप्रैल-जनवरी के दौरान आईफोन का निर्यात 1 लाख करोड़ रुपये के करीब था, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 60,000 करोड़ रुपये था।

इलेक्ट्रॉनिक सामान निर्यात बास्केट में दूसरे सबसे बड़ा आइटम:

  • वाणिज्य विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों से पता चला है कि जनवरी में इलेक्ट्रॉनिक सामान भारत के निर्यात बास्केट में दूसरे सबसे बड़े आइटम के रूप में तेल उत्पादों से आगे निकल गए थे।
  • उल्लेखनीय है कि पीएलआई योजना ने न केवल भारत से निर्यात को बढ़ावा देने में मदद की है, बल्कि आयात में भी कमी आई है क्योंकि घरेलू मांग का लगभग 99% स्थानीय उत्पादन द्वारा पूरा किया जाता है।
  • वहीं मोबाइल फोन से जुड़े उद्योग निकाय ‘इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (ICEA)’ ने कहा कि देश में मजबूत विनिर्माण आधार की स्थापना के साथ, मोबाइल फोन निर्यात वर्ष के अंत तक 1.8 लाख करोड़ रुपये रहने की उम्मीद है, जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 1.3 लाख करोड़ रुपये था।

PLI योजना के कारण भारत में स्मार्टफोन का उत्पादन बढ़ा:

  • ICEA के अनुसार, PLI योजना के शुभारंभ के बाद से, भारत में मोबाइल फोन का उत्पादन दोगुना हो गया है – वित्त वर्ष 2023-24 में 2,20,000 करोड़ रुपये से वित्त वर्ष 2024-25 में 4,22,000 करोड़ रुपये तक। भविष्य को देखते हुए, वित्त वर्ष 2025-26 में इसका उत्पादन अनुमानित 5,10,000 करोड़ रुपये तक पहुँचने वाला है।

  • यह भी अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष के अंत तक मोबाइल फोन का निर्यात लगभग 1,80,000 करोड़ रुपये से अधिक हो सकता है। यह पिछले वित्त वर्ष के 1,29,000 करोड़ रुपये की तुलना में लगभग 40% वृद्धि दर्शाता है और वित्त वर्ष 20-21 में PLI योजना की शुरुआत के बाद से 680% से अधिक की अनुमानित वृद्धि है।

स्मार्टफोन निर्माण के लिए PLI योजना के तहत प्रोत्साहन: 

  • स्मार्टफोन निर्माण के लिए PLI योजना के तहत, सरकार ने 2022-23 से 2024-25 तक तीन वर्षों में करीब 8,700 करोड़ रुपये का वितरण किया है, जिसमें एप्पल के तीन अनुबंध निर्माता फॉक्सकॉन, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और पेगाट्रॉन को कुल मिलाकर 75 प्रतिशत से अधिक राशि प्राप्त हुई है।
  • कुल मिलाकर, पांच लाभार्थियों को सामूहिक रूप से कुल वितरण का 98 प्रतिशत से अधिक प्राप्त हुआ: फॉक्सकॉन (2,807.17 करोड़ रुपये), टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स (2,067.51 करोड़ रुपये), पेगाट्रॉन (1,724.36 करोड़ रुपये), सैमसंग (1,365.91 करोड़ रुपये) और पैडगेट इलेक्ट्रॉनिक्स (596 करोड़ रुपये)।
  • स्थानीय अनुबंध निर्माता डिक्सन (पैडगेट इलेक्ट्रॉनिक्स) को भी इस योजना का लाभ मिला है। यह कंपनी Xiaomi, Google, Samsung और Motorola जैसी कंपनियों के लिए स्मार्टफोन और फीचर फोन बनाती है।
  • लेकिन, लावा, भगवती और ऑप्टिमस जैसी कुछ अन्य घरेलू कंपनियां प्रोत्साहन प्राप्त करने के लिए पीएलआई लक्ष्यों को पूरा करने में विफल रही हैं।
  • उल्लेखनीय है कि पीएलआई योजना के तहत उत्पादन करने वाली कंपनियों द्वारा जून 2024 तक किया गया वास्तविक निवेश 8,282 करोड़ रुपये से थोड़ा कम था, जबकि कुल सब्सिडी वितरण 8,700 करोड़ रुपये था।

 

 नोट : आप खुद को नवीनतम UPSC Current Affairs in Hindi से अपडेट रखने के लिए Vajirao & Reddy Institute के साथ जुडें.

नोट : हम रविवार को छोड़कर दैनिक आधार पर करेंट अफेयर्स अपलोड करते हैं

Read Current Affairs in English

Call Now Button