Register For UPSC IAS New Batch

स्पेसएक्स का फाल्कन-9 रॉकेट:

For Latest Updates, Current Affairs & Knowledgeable Content.

स्पेसएक्स का फाल्कन-9 रॉकेट: 

चर्चा में क्यों है?

  • अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने 30 अगस्त को स्पेसएक्स को अपने महत्वपूर्ण फाल्कन-9 रॉकेट का प्रक्षेपण पुनः शुरू करने की अनुमति दे दी, जबकि बुधवार, 28 अगस्त को फाल्कन-9 रॉकेट के प्रथम चरण के बूस्टर लैंडिंग के दौरान हुई एक दुर्घटना की जांच जारी रहेगी।

मामला क्या है?

  • उल्लेखनीय है कि FAA ने 28 अगस्त को फाल्कन-9 रॉकेट को उड़ान भरने से रोक दिया, क्योंकि फ्लोरिडा तट के पास ड्रोनशिप पर उतरने का प्रयास करते समय प्रथम चरण का बूस्टर पलट गया और उसमें विस्फोट हो गया। हालांकि प्रक्षेपण अन्यथा सफल रहा, जिसमें 21 स्टारलिंक इंटरनेट उपग्रहों को कक्षा में पहुंचाया गया।
  • जुलाई के बाद से यह दूसरी बार था जब FAA ने तकनीकी विसंगतियों के कारण फाल्कन-9 को उड़ान भरने से रोका था।
  • फाल्कन-9 को अब तक के सबसे सफल और विश्वसनीय रॉकेटों में से एक माना जाता है। इस रॉकेट ने 350 से अधिक मिशनों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। साथ ही जुलाई की दुर्घटना, 2015 के बाद से रॉकेट की पहली विफलता थी।

फाल्कन-9 रॉकेट क्या है?

  • फाल्कन-9 आंशिक रूप से पुन: प्रयोज्य रॉकेट है जिसे स्पेसएक्स द्वारा डिजाइन और निर्मित किया गया है। यह चालक दल और पेलोड को पृथ्वी की निचली कक्षा और उससे आगे तक ले जा सकता है।
  • इस रॉकेट के दो चरण हैं। पहले चरण या बूस्टर चरण में नौ मर्लिन इंजन शामिल हैं, जो तरल ऑक्सीजन और रॉकेट-ग्रेड केरोसिन प्रणोदक का उपयोग करता है। दूसरे चरण में एक मर्लिन इंजन होता है। पहला चरण, जो पुन: प्रयोज्य है और दूसरे चरण से अलग होने के बाद धरती पर वापस आ जाते हैं।
  • उल्लेखनीय है कि 28 अगस्त को, फाल्कन-9 रॉकेट ने स्टारलिंक इंटरनेट उपग्रहों के एक बैच को कक्षा में सफलतापूर्वक लॉन्च काने के बाद इसका पुन: प्रयोज्य पहले चरण वाले बूस्टर हमेशा की तरह पृथ्वी पर लौट आए, लेकिन उतरने के प्रयास में एक ज्वलंत टचडाउन के बाद समुद्र में पलट गया।

दुर्घटना के बाद भी फाल्कन-9 के उड़ान की शीघ्र अनुमति क्यों दी गयी?

  • अगर FAA ने फाल्कन-9 को जल्द ही उड़ान भरने की अनुमति नहीं देता, तो यह रॉकेट की लॉन्च करने की गति को बाधित कर सकता है। क्योंकि 2023 में, अकेले इस रॉकेट ने 96 लॉन्च किए, और यह किसी भी देश में वार्षिक लॉन्च की कुल संख्या से अधिक है। तुलनात्मक रूप से, अमेरिका के अंतरिक्ष प्रतिद्वंद्वी चीन ने 2023 में विभिन्न रॉकेटों का उपयोग करके अंतरिक्ष में 67 मिशन लॉन्च किए।
  • फाल्कन-9 रॉकेट सितंबर में क्रू ड्रैगन अंतरिक्ष यान पर दो नासा अंतरिक्ष यात्रियों को भी लॉन्च करने वाला है। यह अंतरिक्ष यान, अगले साल फरवरी में, दो अंतरिक्ष यात्रियों – सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर को घर ले आएगा – जो बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान की सवारी करने के बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर फंस गए हैं।

 

नोट : आप खुद को नवीनतम UPSC Current Affairs in Hindi से अपडेट रखने के लिए Vajirao & Reddy Institute के साथ जुडें.

नोट : हम रविवार को छोड़कर दैनिक आधार पर करेंट अफेयर्स अपलोड करते हैं

Read Current Affairs in English

Request Callback

Fill out the form, and we will be in touch shortly.

Call Now Button