इसरो को बड़ी कामयाबी, चंद्रयान-3 के लिए प्रमुख इंजन का किया सफल परीक्षण

इसरो को बड़ी कामयाबी, चंद्रयान-3 के लिए प्रमुख इंजन का किया सफल परीक्षण

  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को मिशन चंद्रयान-3 के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। इसरो ने CE-20 क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण किया है। चंद्रयान-3 के लिए लॉन्च यान क्रायोजेनिक के ऊपरी चरण को ये मजबूती देगा।

  • इसरो के अनुसार परीक्षण पहले से तय 25 सेकंड के लिए किया गया। इसे 24 फरवरी को तमिलनाडु के महेंद्रगिरी में स्थित इसरो प्रपल्शन कॉम्प्लेक्स की हाई एल्टीट्यूड टेस्ट फैसेलिटी में किया गया
  • इसरो ने एक बयान जारी कर बताया कि परीक्षण के दौरान सभी सभी मानक संतोषजनक पाए गए। ये सभी पूर्व अनुमान के अनुरूप निकले।
  • संगठन ने बताया कि क्रायोजेनिक इंजन को बाद में प्रापेलेंट टैंक, स्टेज स्ट्रक्चर्स और संबंधित फ्लूइड लाइनों से जोड़ा जाएगा ताकि पूरी तरह से एकिकृत फ्लाइट क्रायोजेनिक स्टेज का आंकलन किया जा सके।

क्या है चंद्रयान-3 मिशन?

  • चंद्रयान-3 भारत का तीसरा चंद्र अभियान है। इसे जून में लॉन्च करने की योजना बनाई जा रही है।
  • उल्लेखनीय है कि चंद्रयान-3 मिशन, चंद्रयान-2 का उत्तराधिकारी मिशन हैचंद्रयान-2 का उद्देश्य चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर एक रोवर को उतारना था।
  • भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी के अध्यक्ष एस सोमनाथ के मुताबिक चंद्रयान-3 अधिक मजबूत चंद्र रोवर के साथ उड़ान भरेगा, जो भविष्य के अंतरग्रहीय खोज के लिए बेहद अहम है। चंद्रयान-3 (सी-3) की लॉन्चिंग जियोसिंक्रोनस लॉन्च वीकल मार्क-III (जीएसएलवी एमके-III) से होगी।
CIVIL SERVICES EXAM